मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने सोमवार को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तैयारी को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ शिक्षा भवन में बैठक की। डीईओ ने बताया कि 18 केंद्रों पर कुछ समस्याएं थीं। उनके समाधान के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। इससे पहले हुई बैठक में इन केंद्राधीक्षकों ने अपनी समस्या बताई थी। कुछ केंद्रों पर बेंच-डेस्क की समस्या थी। ऐसे केंद्राधीक्षकों को कहा गया कि परीक्षा से दो दिन पहले बेंच-डेस्क उनके यहां पहुंच जायेगी। एक निजी कॉलेज में बिजली की समस्या थी। कॉलेज को निर्देश दिया गया कि वह अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दें। कुछ निजी विद्यालय भी सहयोग नहीं कर रहे हैं, ऐसे विद्यालयों को चेतावनी दी गई है। डीईओ ने बताया कि परीक्षा से पहले केंद्रों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

हिंदी हिन...