गुमला, दिसम्बर 27 -- गुमला। जिले में मिशन बोर्ड विजय अभियान के अंतर्गत 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से पुनः मॉक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह मॉक परीक्षा आठ से 10 जनवरी 2026 तक जिले के संबंधित विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। 10 से 12 नवंबर को आयोजित मॉक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 45 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए थे। उन्हें इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराना,उनकी कमजोरियों की पहचान करना तथा आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.