पटना, फरवरी 21 -- मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को दोनों पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। राज्य के सभी 1699 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। पांचवें दिन की परीक्षा में तीन जिले से कदाचार में शामिल पांच परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। इनमें नालंदा से एक, सारण से दो और बेगूसराय से दो परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। वहीं दूसरे के बदले परीक्षा देते कैमूर से एक फर्जी पकड़ा गया। पटना जिले में 70 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वहीं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए शनिवार को विज्ञान विषय के बदले संगीत विषय की परीक्षा हुई। अगली परीक्षा 23 फरवरी को मैट्रिक की अगली परीक्षा 23 फरवरी (सोमवार) को होगी। सोमवार को दोनों पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.