पटना, फरवरी 22 -- बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के तहत सोमवार को दोनों पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को नौ बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले लेना होगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1:30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले लेना होगा। सीबीएसई: 12वीं की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा पटना। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के तहत सोमवार को मनोविज्ञान विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी। वहीं दसवीं की मुख्य विषय की परीक्षा अब 25 फरवरी को आयोजित होगी। 25 फरवरी को 10:30 बजे से 1:30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...