आरा, फरवरी 15 -- फोटो 17 आरा। भोजपुर शतरंज संघ के तत्वाधान में कतीरा स्थित मैट्रिक्स बायोलॉजी कोचिंग सेंटर के सभागार में मैट्रिक्स शतरंज ट्रेनिंग केंद्र का टूर्नामेंट आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा थे। संस्था के सचिव मो. सैफ ने डॉ केएन सिन्हा का स्वागत किया। शतरंज टूर्नामेंट के विजयी प्रतिभागियों को डॉ सिन्हा ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, और कई अभिभावक, प्रतिभागी बच्चे एवं आम लोग उपस्थित थे। सचिव मो. सैफ ने बताया कि महीने में दो बार शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं हर रविवार को बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला अध्यक्ष डॉ सिन्हा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता से जिला में शतरंज की उन्नति और प्रगति हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.