हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में अनुपस्थित रहने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। परीक्षा में दोनों पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सांचालित की गई। जिसमें कुल 61 परीक्षा केंद्रों पर 879 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। किसी भी केंद्र से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। हालांकि तीनों अनुमंडल के परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक हाजीपुर अनुमंडल परीक्षा केंद्र से 527 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह व उमंग बना रहा। लेकिन जिनकी तैयारी नहीं हो सकी है वे निराश भी दिखे। जिले के सभी केंद्रों पर कुल आवंटित 52,671 में 51,792 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। हाजीपुर के परीक्षा केंद्रों पर सर्वाधिक कुल आवंटित 26,126 में 25706 उपास्थित हुए। महनार अनु...