बिजनौर, जनवरी 21 -- बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग एनएच-34 पर स्वाहेड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने खड़ी टाटा मैजिक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर किरतपुर के मोहल्ला किला निवासी कार्तिक (19 वर्ष) पुत्र प्रशांत रस्तोगी अपने दोस्तों लक्षित राजपूत (18 वर्ष) निवासी ग्राम भगवानपुर और मोहल्ला हलवाईयान निवासी तुषार बाइक से सवार होकर बिजनौर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग एनएच-34 पर स्वाहेड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने खड़ी टाटा मैजिक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार कार्तिक, लक्षित व तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलैंस से जिला अस्पताल पहुंचा और परिजनों को घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.