गोरखपुर, फरवरी 4 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद झंगहा थाना क्षेत्र के भैंसही के टोला करन माझा निवासी 20 वर्षीय युवक हैप्पी के ऊपर जेनरेटर की गाड़ी चढ़ने से मौत हो गई। हैप्पी बुधवार की रात 9 बजे बाइक पर बहन के साथ करमा चौराहा पर किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान चौरीचौरा की तरफ से किसी अज्ञात वाहन के पीछे जेनरेटर का वाहन था। अचानक जेनरेटर की गाड़ी मुख्य गाड़ी से अलग होकर पीछे की ओर जाने लगी और चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी बहन खुशी को भी चोट आई है। हैप्पी अविवाहित था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। माता बिन्दु व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता दिनेश बेंगलुरु में हैं। बेटे की मौत की घटना की सूचना पर वह घर के रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.