चंदौली, जनवरी 4 -- चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में गौतस्करी पर नियंत्रण एवं तस्करों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में रविवार को सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम भोजापुर के पास चकिंग के दौरान ने मुखबिर की सूचना पर मैजिक वाहन पर लदे दो गोवंश बरामद किया। तस्कर पुलिस टीम को देखकर 200 मीटर पहले ही वाहन खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...