आगरा, फरवरी 6 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में लख्मीपुर गांव पर चार वर्षीय मासूम बालिका को मैजिक वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई बालिका की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर दुर्घटना को अंजाम देने वाले मैजिक वाहन व चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे चार वर्षीय हर्षिता पुत्री मोरध्वज निवासी लख्मीपुर अमांपुर गांव के समीप सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रहे एक मैजिक वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर बालिका को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों मैजिक वाहन व चालक को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। परिजन घायल बालिका को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां ...