चंदौली, जून 21 -- चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात खड़े ट्रैक्टर में मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार गया जिले के मजदूर अलीगढ़ में मजदूरी का कार्य करते हैं। वह परिजनों के साथ ट्रैक्टर से सवार होकर गया जा रहे थे। इस बीच सदर कोतवाली के बिछिया गांव के समीप ट्रैक्टर खडा करके चालक ट्राली का टायर देखने लगा। इसी दौरान मैजिक वााहन ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दिया। इसमें रिंकू देवी, रोहित, सुनील, बेगम, बाबी घायल हो गई। सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएमओ डा. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी घायल का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.