बांका, अप्रैल 22 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला गांव के समीप संथाली टोला में रविवार रात मैजिक पलटने से उसपर सवार 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में गांव के ननका बासुकी की पत्नी बड़की देवी, भादो मुर्मू की पत्नी चांदमुनी बासुकी, रमेश मरांडी की पत्नी खुशबू मरांडी, गिनीलाल बासुकी का पुत्र महाशय बासुकी, प्रधान मरांडी की पत्नी बड़की देवी एवं अरीश बासुकी का पुत्र किशोर बासुकी शामिल है। जानकारी के अनुसार जख्मी सभी शादी के बाद नई दुल्हन को उसके ससुराल कटोरिया थाना क्षेत्र के जतकुटवा गांव छोड़कर मैजिक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप संथाली टोला में सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ी का एक पहिया चले जाने से मैजिक सड़क किनारे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उपरोक्त सभी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.