मेरठ, दिसम्बर 12 -- सरधना। बुधवार शाम सरधना दौराला मार्ग पर अलीपुर गांव के निकट तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के बाद आरोपी मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नवाबगढ़ी गांव निवासी आबिद पुत्र मोबीन बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से लावड़ जा रहा था। जैसे ही वह सरधना दौराला मार्ग पर अलीपुर गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति पर आए टाटा मैजिक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उधर,आरोपी चालक मैजिक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित आबिद के...