सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग पर बैजनाथपुर गांव के मोड़ के पास गुरुवार शाम को मैजिक और टेम्पो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेम्पो नौगढ़ से बर्डपुर की ओर जा रहा था। बैजनाथपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा तभी सामने से आ रही मैजिक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट के टोला करमहवा निवासी 83 वर्षीय अब्दुल मन्नान पुत्र सैफुल्लाह की मृत्यु हो गई। बताया गया कि वह मोहाना के पास बानपुर स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। उस्का बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.