अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में तीन दिसंबर की सुबह हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में बाइक सवार एक चिकित्सक घायल हो गया। जिसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में सरस्वतीपुरम पादरी बाजार गोरखपुर निवासी सुरेन्द्र नाथ पांडेय का कहना है कि उनका पुत्र डॉ सतीश कुमार पांडेय (40 वर्ष) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पाथ संस्था के तहत जिला कॉर्डिनेटर पद पर कार्यरत हैं। नगर कोतवाली के देवकाली क्षेत्र में किराये का आवास लेकर रहने वाला पुत्र तीन दिसंबर की सुबह रोज की तरह अपनी बाइक से दर्शननगर क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में महोबारा ओवरब्रिज के आगे मैजिक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.