मिर्जापुर, जनवरी 24 -- विंध्याचल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी के पास शनिवार की रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। वहीं घायल को विंध्याचल अस्पताल में भर्ती कराया। मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...