सोनभद्र, जून 15 -- खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत के उजारी गांव में रविवार की सुबह घर के सामने खेल रहे छह वर्षीय बालक को मैजिक ने धक्का मार दिया। घायलावस्था में बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सुअरसोत के उजारी टोला निवासी लवकुश यादव का छह वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार सुबह दस बजे खलियारी-पन्नूगंज मार्ग के किनारे खेल रहा था। खेलते हुए वह सड़क पर आ गया। इसी समय खलियारी तरफ से जा रही मैजिक ने बालक को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची सुअरसोत चौकी पुलिस ने पिकअप को बरामद कर ली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.