मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मोतीपुर। धूमनगर गांव के समीप मोतीपुर-सरैया पथ पर मालवाहक मैजिक वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने जख्मी हरपुर जुनेद निवासी प्रह्लाद सहनी के पुत्र राजा कुमार एवं कृष्णा सहनी के पुत्र शंकर कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजा कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक धूमनगर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। इसी दौरान पंप के समीप मालवाहक मैजिक ने ठोकर मार दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.