कौशाम्बी, जनवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल इलाके के भगवानपुर बहुगरा गांव का राज्यवर्धन शुक्ला 10 जनवरी की सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाने सरायअकिल जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आई मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया। इलाज कराने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...