मिर्जापुर, अगस्त 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के धनैता गांव में रविवार को अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। मृत महिला पैदल अपने खेत पर जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के धनैता गांव निवासी 75 वर्षीय आलिया देवी पत्नी स्व. पन्नालाल अपने घर पैदल ही खेत में फसल को देखने जा रही थीं। जैसे ही घर से कुछ दूर पहुंची। तभी अनियंत्रित मैजिक ने महिला को टक्कर मार दिया। मैजिक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दी। सूचना पर मृत महिला के परिजन भी पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.