लखनऊ, अप्रैल 4 -- इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के किनारे शुक्रवार शाम को झाड़ियों में आग लग गई। आग और धुएं का गुबार देख अफरा-तफरी मच गई। मैच देखने के लिए स्टेडियम के पास जुटी भीड़ लपट देख चीख पुकार मचाने लगी। अग्निशमन कर्मियों ने दो दमकल की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। इकाना स्टेडियम में शुक्रवार शाम को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) व मुंबई इंडियंस का मैच शुरू होने वाला था। इस बीच करीब पांच बजे स्टेडियम से कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों से धुआं और लपटें निकलने लगीं। आग देख लोग शोर मचाने लगे। आग की सूचना पर कुछ ही देर में स्टेडियम में ड्यूटी पर मौजूद पीजीआई व गोमतीनगर फायर स्टेशन की टीम दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। इस बीच सीएफओ मंगेश कुमार भी मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.