लखनऊ, अप्रैल 21 -- इकाना स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था मैच शुरू होने से पहले से लेकर समाप्ति रात 12.00 बजे तक लागू रहेगी। मैच के दौरान शहीद पथ पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यवसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे, जिनका वह प्रयोग कर सकेंगे। निजी वाहनों एवं किराए की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी। सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे एवं अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से जाएंगे। मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशान्त गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी, सड़क की दाईं ओर चलेंगी। ई रिक्शा और ऑटो शहीद पथ पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.