बागेश्वर, जनवरी 9 -- अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए नया साल सौगात लेकर आया है। सराकर ने 228 कर्मचारियों के भविष्य निधि मद में चार करोड़ की धनराशि का भुगतान किया है। यह राशि एक साल से लंबित चल रही है। इसके लिए कर्मचारियों ने कई बार आंदोलन किया। अब उन्होंने राहत की सांस ली है। डीएम आकांक्षा कोंडे के प्रयासों के फलस्वरूप कंपनी के लगभग 288 कर्मचारियों की भविष्य निधि मद की लगभग चार करोड़ की लंबित धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। जो एक वर्ष से लंबित थे। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीएम ने कुछ दिन पूर्व ही एक विशेष टीम का गठन किया था। कंपनी के प्रबंध निदेशक को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन के प्रयासों का परिणाम रहा कि न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.