रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नेस्ले इंडिया ने मैगी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्मारक डाक टिकट जारी किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और नेस्ले इंडिया पंतनगर के प्लांट प्रबंधक अमित दुग्गल ने संयुक्त रूप से डाक टिकट का अनावरण किया। यह डाक टिकट '50 ईयर्स ऑफ टुगेदरनेस' थीम पर जारी किया गया। डीएम ने कहा कि मैगी ने समय के साथ खुद को बदलते स्वाद और जरूरतों के अनुरूप ढाला है। प्लांट प्रबंधक अमित दुग्गल ने बताया कि नूडल्स से शुरुआत कर मैगी ने मसाले, सॉस, सूप और रेडी-टू-कुक उत्पादों तक अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हॉस्टल की रसोई से लेकर पारिवारिक आयोजनों तक मैगी अनगिनत यादगार पलों का हिस्सा रही है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने इसे उपभोक्ताओं के विश्वास और स्ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.