अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मथुरा मार्ग मंगलवार की रात अलीगढ़ मार्ग स्थित एक ढाबे के पास मैक्स पिकअप और फार्च्यूनर कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए।जबकि उसके पीछे आ रही कार भी भिड़ गई। हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुनेट एवं फॉर्च्यूनर में बैठे लोग जो वृंदावन से दर्शन कर के आ रहे थे को हल्की-फुल्की चोटें आई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव टीकापुर निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र सोहनलाल मैक्स पिकअप से चालक गिरीश पुत्र किशनलाल के साथ रात्रि साढ़े नौ बजे के करीब कस्बा में किसी कार्य से आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ मार्ग पर एक ढाबा के निकट सामने से आ ...