बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। मंगलवार की देर रात एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक दंपति घायल हो गए। दोनों शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से वापस घर लौटते समय मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रवाईंखाल बिजोरिझाल निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह ऐठानी पुत्र राम सिंह और उनकी 42 वर्षीया पत्नी कमला देवी अपने टैक्सी वाहन संख्या यूके- 02-टीए-0331 में वापस घर की ओर लौट रहे थे। अचानक कमेडी के समीप ओखलसौं मोटर मार्ग में वाहन में तकनीकी खराबी आने से वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...