जमशेदपुर, जनवरी 16 -- 46वां मैक्सी फेयर इस वर्ष 17 और 18 जनवरी को एक्सएलआरआई फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस बार फेयर का थीम 'मार्केटिंग मनोरंजन' रखा गई है, जिसमें बॉलीवुड ड्रामा और पारंपरिक जमशेदपुर मेला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मैक्सी फेयर एक्सएलआरआइ जमशेदपुर का एक प्रसिद्ध मार्केटिंग इवेंट है, जिसे एक्सएलआरआइ के मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है। दो दिनों तक चलने वाले इस फेयर में दिनभर रंगारंग प्रतियोगिताएं, मेला जोन, खेल, स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल्स और बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रमुख प्रतियोगिताओं में मास्टरशेफ जमशेदपुर, सा रे गा मा पा (सरगम), फैंसी ड्रेस, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, आर्ट अटैक, डांस मैनिया और बॉलीवुड ट्रिविया शामिल हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के प्...