नई दिल्ली, फरवरी 24 -- मैक्सिको में सबसे खूंखार ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने 10 हजार सैनिकों को तैनात किया है। जलिस्को न्यू जनरेशन गिरोह के सरगना एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही मैक्सिको के 20 राज्यों में भारी हिंसा भड़क उठी। गिरोह के सदस्यों ने सड़कों को जाम कर दिया और कई वाहनों व दुकानों में आग लगा दी। सुरक्षा सचिव उमर गार्सिया हरफच के अनुसार, इन झड़पों में नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा एक जेल गार्ड, अभियोजक कार्यालय के एक सदस्य और कार्टेल के 30 संदिग्ध गुर्गों के भी मारे जाने की खबर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.