मैनपुरी, दिसम्बर 6 -- जर्मनी में सेमिनार के दौरान दोस्ती हुई तो ये दोस्ती मोहब्ब्त में कब बदल गई, दोनों को इस बात का पता नहीं चल सका। बात दिलों के अंदर पहुंची तो प्रेम के रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बांधने का फैसला कर लिया गया। अमेरिका के मैक्सिको शहर की दुल्हन ने शनिवार को मैनपुरी के दूल्हे के साथ सात फेरे लिए तो मोहब्बत के एक नए रिश्ते की कहानी पैदा हो गई। शादी हुई तो बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। दूल्हा और दुल्हन को उपहार दिए गए और आशीर्वाद देने वालों की लाइन लग गई। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद निवासी पुरुषार्थ पुत्र अनिल तिवारी ने कानपुर एचबीटीआई से पेंट एंड कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और मारुति कंपनी में नौकरी करने लगे। वह मैटेरियल सस्टेनेबिलिटी में मास्टर डिग्री लेने के लिए जर्मनी चले गए। जहां दिसंबर ...