रांची, फरवरी 9 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के ऊपर वीडियो बनाने के दौरान एक युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे डाउन प्लेटफार्म पर घटी। जानकारी के अनुसार, जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर ठहरी हुई थी उसी दौरान एक युवक ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाने के दौरान युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही युवक झुलसकर नीचे प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। घायल युवक की पहचान आनंद कर्मली के रूप में हुई है, जो भुरकुंडा थाना क्षेत्र के चिकोर गांव का निवासी बताया जाता है। स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद...