रांची, फरवरी 11 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव में मंगलवार की शाम 60 वर्षीय शिबू मुंडा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस दुल्ली गांव निवासी कृष्णा उरांव और नरेश मुंडा को जंगल से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। परिजनों के अनुसार, शिबू मुंडा मंगलवार की शाम तीन बजे किसी काम से पास की बस्ती में गए थे। शाम को घर लौटने के दौरान गांव के दो युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायल शिबू मुंडा को घर लेकर आए। उन्होंने परिजनों को आपबीती बताई और घर पर खाना खाकर वे सो गए, लेकिन गंभीर चोट के कारण सुबह वे मृत पाए गए। सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी और मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र सुरेंद्र मुंडा के लिखित बयान पर दुल्ली निवासी कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.