रांची, जनवरी 10 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में ठंड का सितम जारी है, शनिवार को तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच गया। घास और पुआल पर भी बर्फ जमी हुई थी। इस दौरान कड़ाके की ठंड में आसनसोल से मैकलुस्कीगंज घूमने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने शनिवार की सुबह पहुंचे। बर्फ जमने वाले स्थान पर घूमते हुए बर्फ उठाकर आनंद लिया। पर्यटकों ने कहा कि मैकलुस्कीगंज के इसी नजारा को देखने के लिए हमलोग आते हैं। ठंड के कारण मैकलुस्कीगंज के लोग ठंड से बचने के लिए सुबह के समय आग जलाकर तापते नजर आए। सुबह मैकलुस्कीगंज के चौक-चौराहों पर चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा, अधिकतर लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। शाम होते ही मैकलुस्कीगंज की दुकानें बंद हो जा रही हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। किसान खेतों में देर से पहुंचे मैकलुस्कीगंज में पारा माइनस एक डिग्री पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.