रांची, दिसम्बर 26 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में ठंड का प्रकोप जारी है, यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह तापमान मैकलुस्कीगंज स्थित बॉबी गोर्डन के गॉर्डन 'गेस्ट हाउस' में रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार की सुबह जब लोग सोकर उठे, तो देखा कि खेतों-खलिहानों में ओस की बूंदें जमकर सफेद चादर की तरह दिख रही हैं। कई जगहों पर पुआल के ऊपर ओस की बूंदें बर्फ की तरह जमी हुई थीं। तापमान में भारी गिरावट के कारण इलाके में भीषण ठंड और शीतलहरी का सितम जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापने को मजबूर हैं। साथ ही, सुबह और शाम के समय कनकनी इतनी अधिक है कि लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.