रांची, दिसम्बर 11 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में लगातार तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रतिदिन तापमान ऊपर-नीचे जा रहा है। गुरुवार की सुबह मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े पांच बजे गोर्डन गेस्ट हाउस में बॉबी गोर्डन ने अपने घर पर लगे तापमान यंत्र में यह पांच डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...