रांची, जनवरी 4 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में रविवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चली सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। राणा कॉटेज में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। ठंड के चलते लोग घरों से देर से निकल रहे हैं और शाम ढलते ही घरों में सिमट जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.