हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण), सितम्बर 6 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख भीड़ जमा हो गई। स्थानीय हरसिद्धि बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ससुराल नहीं जाने की बात कहने लगी। महिला की पहचान स्थानीय भरत प्रसाद की शादीशुदा 29 वर्षीया पुत्री ममता के रूप में की गई। शनिवार को ममता अचानक घर के बगल में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और ऊपर से जोर-जोर से चिल्ला कर कहने लगी कि मैं ससुराल नहीं जाऊंगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और उस लड़की को टावर से उतरने के लिए समझाने लगे। उसके परिजन तथा स्थानीय लोग भी उसे समझने में जुटे रहे। लेकिन वह बार बार ससुराल नहीं जाने और जिद करने पर कूद कर जान दे देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.