चम्पावत, फरवरी 22 -- टनकपुर में चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के चौथे दिन टनकपुर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कलाकारों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शाम को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विजय कुमार सकारिया ने मंच पर लोकप्रिय गीत मैं शायर तो नहीं., मगर ए हंसी... की प्रस्तुति कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और पूरा पंडाल संगीत की मधुर लहरियों से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भारी भीड़, लगातार बजती तालियां और मोबाइल की रोशनी ने संध्या को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.