नई दिल्ली, फरवरी 3 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को दो टूक कहा कि कानून का शासन कायम रहेगा तथा कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के प्रावधानों और आयोग में निहित शक्तियों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को यह बात कही। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कुछ मुद्दे उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके सवालों का जवाब दिया और स्पष्ट किया कि कानून का शासन कायम रहेगा और कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के प्रावधानों और आयोग में निहित शक्तियों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।मेज थपथ...