नई दिल्ली, जनवरी 16 -- साल 2026 के मच अवेटेड प्रोजेक्ट रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी के म्यूजिक पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं। नीतेश तिवारी रामायण के लि हैंस जिमर और एआर रहमान को लेकर आए हैं। यह पहला मौका है जब जिमर और रहमान साथ काम कर रहे हैं। एआर रहमान मुस्लिम हैं उनसे पूछा गया कि रामायण के लिए काम करते वक्त क्या उनका धर्म आड़े नहीं आया? इस पर उन्होंने बहुत अच्छा जवाब दिया। रहमान ने बताया कि उनके धर्म में भी सिखाया जाता है कि ज्ञान कहीं से भी मिले वो अनमोल होता है।ब्राह्मण स्कूल में पढ़े हैं रहमान एआर रहमान से बीबीसी एशियन यूट्यूब चैनल पर पूछा गया कि जब वह रामायण का एल्बम बना रहे थे तो उनकी धार्मिक आस्था आड़े आई? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं ब्राह्मण स्कूल में पढ़ा हूं। हर साल हमारे यहां रामायण और महाभारत होती ...