नई दिल्ली, मई 15 -- ऑपरेशन सिंदूर में सेना की पराक्रम की गाथा देश और दुनिया के सामने रखने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। एक तरफ जहां देश में जहां उनकी काबिलियत की तारीफ हो रही है तो दूसरी तरफ उनकी तस्वीरों और नाम के साथ कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट भी बना लिए गए हैं। अब एक वीडियो भी तेजी से वायरल किया जा रहा है, जो लाइव हिन्दुस्तान के फैक्ट चेक में फर्जी पाया गया है।क्या है वायरल वीडियो में सोशल मीडिया पर 18 सेकेंड का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें सोफिया कुरैशी को अपने धर्म का जिक्र करते हुए कुछ बातें करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह कहती हैं, 'मैं मुसलमान हूं, लेकिन पाकिस्तानी नहीं। मैं मुसलमान हूं मगर आतंकवादी नहीं। आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। हर आतंकवादी को अपने हाथों से मारने का जिगरा रखती हूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.