फतेहपुर, नवम्बर 27 -- फतेहपुर। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी कर दी है। पार्टी ने संघ और भाजपा के अहम पदों का निर्वहन कर चुके अन्नू श्रीवास्तव को कमान सौंपी गई है। नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह मै नहीं..हम की भूमिका में काम करते हुए संगठन के काम आगे बढ़ाएंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं में असीमित ऊर्जा का संचार है, सभी को संगठन में जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन के सभी कार्यों को ऊंचाई तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को ऊंचाइयों में पहुंचाने के लिए सभी पूर्व के जिलाध्यक्षों में कड़ी मेहनत करते हुए संगठन को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। इसी कारण भाजपा ने कमोवेश सभी चुनावों में जीत हासिल करने में सफल हुई है। पूर्व जिलाध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढाते हुए पूरी लगन व मेहनत के साथ संग...