नई दिल्ली, मार्च 3 -- एक आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी ने अपने दो साथियों की मदद से अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने और पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने युवती के जीजा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से उसकी नजीबाबाद निवासी एक युवक वकार के साथ जान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.