नई दिल्ली, जनवरी 12 -- टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी 14 साल की शादी को खत्म कर दिया है। जय और माही ने अपने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया था कि दोनों अलग हो रहे हैं, लेकिन मिलकर बच्चों की परवरिश करेंगे। दोनों के तलाक की खबर ने उनके फैंस को काफी हैरान किया। तलाक के बाद माही ने बीते दिनों एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। माही ने अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की और उन्हें अपना प्यार बताया। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि नदीम को उन्हें दिल से चुना है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद माही और नदीम के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे। ऐसे में अब माही ने उन लोगों को खरीखोटी सुनाई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.