रुद्रपुर, जनवरी 10 -- खटीमा, संवाददाता। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन कुमाउनी लोक गायकों और विभिन्न विद्यालयों की टीमों व सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। लोकगायक चंद्र प्रकाश ने मैं जाछू कमला काली गंगा पार...गीत प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन का शुभारंभ डॉ. कर्नल आशीष सक्सेना, डॉ. अमिताभ माथुर, डॉ. अंशुल सक्सेना और समिति अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर सिंह खाती (सेनि.), सचिव भुवन भट्ट, बीएस मेहता, अधिवक्ता केडी भट्ट, जीडी पाठक, टीबी चंद और संस्था सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आई 27 बच्चियों ने मेहंदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता मे...