लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के मूड ब्रेकर्स रेस्टोरेंट में काम करने वाला एक युवक चोरी का इल्जाम सह नहीं पाया। गलत आरोप लगाए जाने से आहत युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में लिखा कि मैंने चोरी नहीं की है, मैं चोर नहीं हूं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसे उसने कब्जे में ले लिया। मड़ियाव के हरिओम नगर में रहने वाला अंशु कश्यप (25) परिवार संग रहता था। अंशु मड़ियाव के मूड ब्रेकर्स रेस्टोरेंट में करीब नौ वर्षों से काम करता था। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर अंशु रेस्टोरेंट के मेन हॉल में पंखे के सहारे लटक रहा था। यह देखकर साथी घबरा गए और रेस्टोरेंट के कैशियर को घटना की जानकारी दी। कैशियर ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर अंशु के आत्म...