चाईबासा, अक्टूबर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई का कांग्रेस भवन चाईबासा में बुधवार को स्वागत-अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यालय में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संगठन के नियमानुसार उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। इसके बाद जुलूस की शक्ल में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पार्टी कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में अधिष्ठापित महापुरुषों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, उसे संगठन के लोगों संग मिलकर निर्वहन करेंगे। वह कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता हैं। वर्षों की लंबी राजनीतिक यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.