वाशिंगटन, फरवरी 5 -- भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इस दौरान न केवल महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में रणनीतिक प्रगति हुई, बल्कि दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बड़ी प्रगति विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में पुष्टि करते हुए कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद अब इस समझौते के विवरणों पर काम चल रहा है। कौन संभाल रहा है कमान? जयशंकर ने बताया कि व्यापार वार्ता का नेतृत्व मुख्य रूप से केंद्रीय वाणिज्य औ...