नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ (आरएसएस) की संगठन शक्ति की तारीफ कर अपने दल के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी। हालांकि, सिंह ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि वह आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीतियों के धुर विरोधी हैं और उन्होंने सिर्फ संगठन की तारीफ की है। दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं शुरू से यही कहता आ रहा हूं। मैं आरएसएस की विचारधारा का विरोधी हूं। वे न तो संविधान का सम्मान करते हैं और न ही देश के कानूनों का, और यह एक अपंजीकृत संगठन है। उन्होंने कहा, एक ऐसा संगठन जो पंजीकृत भी नहीं है, इतना शक्तिशाली हो गया है कि प्रधानमंत्री लाल किले से कहते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। अगर यह एनजीओ...