कानपुर दक्षिण, अगस्त 11 -- यूपी के कानपुर में किन्नर काजल और उसके भाई की हत्या करने वाले प्रेमी आकाश ने सतना के एक होटल में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। हत्यारोपी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें दो कत्ल की बात स्वीकारी। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क किया तो घटना का पता चला। पुलिस की एक टीम सतना रवाना हो गई है। मैनपुरी के किशनी के धरमंगदपुर का रहने वाला 25 वर्षीय किन्नर काजल अपने मुंह बोले भाई 12 वर्षीय देव के साथ खाड़ेपुर के योगेंद्र विहार में रिटायर फौजी अभिमन्यु सिंह के घर में किराये पर रहती थी। एक महीने पहले ही किन्नर गुरु शिवानी के कहने पर यहां रहने आई थी। उसके घर पर बर्रा विश्वबैंक ए ब्लॉक निवासी आकाश का आना-जाना था। परिजनों के अनुसार दोनों में प्रेम-प्रसंग था। शनिवार को काजल की मां गुड्डी लगातार मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.