दुबई, सितम्बर 23 -- भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा मनाए आक्रामक जश्न और अनुचित भावभंगिमा के इस्तेमाल करने के बावजूद संयम बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपनी युवा टीम की तारीफ की। भारत ने अभिषेक शर्मा के 39 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी की बदौलत इस मैच में छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बल्ले से 'बंदूक चलाने' जैसा इशारा किया तो वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 'विमान गिरने' का इशारा किया। रऊफ गेंदबाजी के दौरान अभिषेक और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी से बहस करते भी दिखे।'हम पूरी तरह से क्रिकेट पर टिके रहे।' डोएशे से जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान तनावपूर्ण पलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.